लोक जगत, दुबई/रायपुर। हजारों करोड़ रुपये के बहुचर्चित ‘महादेव ऑनलाइन सट्टा’ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भारतीय जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। ऐप के मुख्य सह-प्रवर्तक रवि उप्पल को दुबई में स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत/गिरफ्तार कर लिया है।

हाल ही में महादेव ऐप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर के ओमान से प्रत्यर्पण के तुरंत बाद दुबई में रवि उप्पल की यह कार्रवाई हुई है। भारतीय एजेंसियां (CBI और ED) अब रवि उप्पल को भारत (रायपुर स्पेशल कोर्ट) लाने के लिए प्रत्यर्पण (Extradition) प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।
मुख्य बिंदु:
0 आरोप: अरबों रुपये की अवैध सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला नेटवर्क का संचालन।
0 अगला कदम: प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया जाएगा, जहां उसे रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।







Leave a Reply