लोक जगत, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने वोट चोरी करके देश को हाईजैक कर दिया है और गृहमंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस काम में उनकी मदद की है। श्री गांधी ने विपक्षी दलों के सांसदों के संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च के दौरान मंगलवार को यहां आकाशवाणी भवन के सामने करीब पांच घंटे तक रोके जाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ घंटे पहले करीब 300 लोकसभा और राज्यसभा सांसद उनके साथ आये थे। सभी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा उनके दो सहयोगियों से मिलना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनका कहना था कि सांसद देश के प्रतिनिधि हैं और देश की जनता की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उनके साथ आये सभी सांसद निर्वाचन आयोग से मिलना चाहते थे लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया जबकि चुनाव आयोग का कार्यालय वहां से करीब 50 गज दूर है, फिर भी उन्हें वहां जाने नहीं दिया गया। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों के संसद से निर्वाचन सदन तक लोकतंत्र बचाओ मार्च के दौरान सभी सांसदों को आकाशवाणी भवन के सामने रोका गया।







Leave a Reply