बिलासपुर। सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR की 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में अभी बड़ी संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे ने श्रद्धालुओं से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है। यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 5-5 फेरों के लिए चलेगी।ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, गोंदिया, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर, भाटापारा, राजनांदगांव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इससे बिलासपुर और आसपास के श्रद्धालुओं को बाबाधाम जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। 27 जुलाई की स्थिति के अनुसार सभी फेरों में कंफर्म सीटें उपलब्ध है। 29 अगस्त की 08895 ट्रेन में एसी-3 की 154 और स्लीपर की 428 सीटें खाली हैं। वहीं वापसी की 30 अगस्त की 08896 ट्रेन में एसी-3 की 171 और स्लीपर की 515 सीटें उपलब्ध हैं।

08895 इतवारी-मधुपुर : आगमन 11:40 बजे, प्रस्थान 11:50 बजे 08896मधुपुर-इतवारी : आगमन 6:20 बजे, प्रस्थान 6:30 बजेबिलासपुर से देवघर जाने के लिए यह एकमात्र सीधी स्पेशल ट्रेन है। रायपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालु भी इसका लाभ उठा सकते हैं। पिछले वर्षों में सावन मेले के दौरान देवघर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग रहती थी। इस बार स्पेशल ट्रेन चलने से अभी भी सभी फेरों में कंफर्म सीटें उपलब्ध है।









Leave a Reply