लोक जगत, रायपुर। थाना पंडरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी के दौरान दुबे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति को चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान कुलेश्वर फरीकार उर्फ स्टील, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुमित बाजार के सामने, दलदल सिवनी, थाना पंडरी, रायपुर के रूप में हुई। आरोपी थाना पंडरी का गुंडा-बदमाश है। उसके विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 398/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध समय रहते प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की यह प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।







Leave a Reply