लोक जगत, छुईखदान। वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में विकसित भारत 2047 युवा संसद के तहत ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर पक्ष-विपक्ष में सेक्टर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जयती विश्वास एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जनभागीदारी महेश नारकर , भावेश कोचर, रोशन चन्द्राकर, नवीन चन्द्राकर एवं निर्णायक गण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित सरस्वती वन्दना कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अतिथियों एवं निर्णायकों का पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत ने छात्र छात्राओं को युवा संवाद में भाग लेने एवं देशहित में अपने विचार व्यक्त करने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रेखांकित किया। प्राचार्य डॉ जयती विश्वास ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। युवा संवाद एक राष्ट्र एक चुनाव में पचास प्रतिभागी ने अपने विचार रखे , पांच निर्णायकों के निर्णय अनुसार पूर्व छात्र दुर्गेश्वर जंघेल प्रथम , कु. भूमिका वर्मा द्वितीय एवं पायल वर्मा तीसरे स्थान पर रही। विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य एवं अतिथियों ने कप प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया। निर्णायक में खैरागढ़ कालेज से सेवानिवृत्त लाल जे के वैष्णव सर , अधिवक्ता तीरथ चंदेल, जिला संगठक डॉ.परिहार मैडम, अनिता पौसार्य क्रीड़ा अधिकारी एवं महेश नारकर समाजसेवी रहे। युवा संवाद एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो.विजय कुमार रासेयो अधिकारी , प्रो.प्रेमप्रताप नेताम, अतिथि शिक्षक पी.आर.साहु बांटनी सहित सभी प्राध्यापकों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। युवा संवाद एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में माई भारत से टीकेन्द्र वर्मा , भावेश कोचर अध्यक्ष मंडल भाजपा, रोशन चन्द्राकर महामंत्री भाजपा, नवीन चन्द्राकर मंडल अध्यक्ष भाजयुमो सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह सहित अतिथियों एवं निर्णायकों को प्रतीक चिन्ह मोमेंटों भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन पल्टुराम साहु वनस्पति विज्ञान एवं आभार प्रदर्शन टीकेन्द्र वर्मा ने किया।







Leave a Reply