डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी हबीब खान ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वीगी इंस्टामार्ट में डिलीवरी बॉय का कार्य करता है। वह अपनी एक्टिवा वाहन से महोबा बाजार से सरोना पार्सल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर में डुमर तालाब के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने जानबूझकर उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे वह वाहन सहित नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी उससे पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया और तीनों ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे पर्स से नगदी रकम 5,000 रूपये एवं उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूटकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 376/26 धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुरिया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। टीम द्वारा प्रार्थी से घटना एवं आरोपियों के हुलिए के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन के संबंध में जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान एवं पतासाजी के लिए तकनीकी साक्ष्यों सहित विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए गए।

इसी दौरान मुखबिर एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी दुष्यंत साहू एवं शुभांशु नागवंशी ऊर्फ शिब्बू को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी…
01. दुष्यंत साहू पिता ललित साहू उम्र 22 साल निवासी डुमर तलाब पुराना आमानाका थाना के पास के थाना आमानाका रायपुर।
02. शुभांशु नागवंशी ऊर्फ शिब्बू पिता हेमंत नागवंशी उम्र 21 साल निवासी तिवारी कॉलोनी डुमर तालाब पुराना आमानाका थाना के पीछे थाना आमानाका रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *