लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि पंडित रविशंकर वि वि के गोपनीय विभाग के कंप्यूटर सेंटर प्रभारी अधिकारी डॉ मनोज तिवारी, श्री राजेंद्र त्रिपाठी और श्री लंबुधर कल 30 अक्तूबर को लास्ट वर्किंग डे होने के कारण सेवानिवृत हुए।
आप सभी ने रविशंकर वि वि में विभिन्न विभागों में दिये गए विभिन्न कार्यों एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह किया।

,,छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ,, के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि डॉ मनोज तिवारी गोपनीय विभाग मे लम्बे समय तक काम किये डॉ तिवारी का योगदान अकादमिक एवम् प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में रहा है, इनका चयन आई सी टी पी, इटली में नेटवर्क ट्रेनिंग वर्कशॉप के लिए हुआ,भारत से एकमात्र प्रतिनिधि थे, डेलियन चाइना में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में चेयर मेन शिप भी किये है, 25 शोध पब्लिकेशन भी है, लगभग 15 वर्षों से कंप्यूटर केंद्र के प्रभारी अधिकारी रहे जिसमें रिजल्ट प्रोसेसिंग, समर्थ ई गौरनेंस , अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, ई ऑफिस आदि क्रियान्वित कर संचालन किए और राजेंद्र त्रिपाठी उच्च श्रेणी लिपिक वर्ग एक के पद से और लंबुधर वित्त विभाग आप सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करते हुए सेवा निवृत हुए।
गोपनीय विभाग एवम कंप्यूटर सेंटर में दो दो जगह गरिमामयी सेवानिवृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ,, के महा सचिव शिरीष त्रिवेदी, सहायक कुलसचिव खेमन सिंह कश्यप और सामान्य प्रशासन विभाग के उप कुल सचिव श्री अनिमेश देवांगन, डा एस के जाधव जी, डा संजय कुमार, डा पटले , गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डा बलवंत ठाकुर, सेक्शन आफिसर धनसिंग गहिरवारे, डा चैत राम रात्रे, सावन ध्रुव, कार्यक्रम के संयोजक श्री भरत देवांगन, ताराचंद देवांगन ,विवेक शर्मा, संतोष भगत, डा सोनवानी कृपा राम आदि उपस्थित थे बिदाई समारोह के हाल में खचाखच भरे माहोल में वि वि से सेवानिवृत होने वाले डा मनोज तिवारी , राजेंद्र त्रिपाठी, श्री लंबुधर जी को उनके नये पारी की शुरुवात शानदार रूप से करने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे बधाई दी गई l
प्रदीप मिश्र जी ने वि वि माननीय कुलपति जी और कुलसचिव जी से पूर्व में भी कई बार और पुन्ह उनसे माँग कर रहे हैं कि जो भी वि वि का कर्मचारी वि वि की सेवा से सेवानिवृत होने वाला हो उसके सेवानिवृत होने के छः माह पहले ही उसके पेंशन फाइल उच्च शिक्षा विभाग भेज दिया जाय ताकि उसका पी पी ओ को उसके सेवा निवृत होने वाले माह के अंतिम कार्य दिवस को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी के द्वारा उसके ही अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि और उसके सी पी एफ की राशि का चेक के साथ साथ पी पी ओ आर्डर की कॉपी कुलपति जी अथवा कुल सचिव के कार्यालय में बुलाकर या सेवानिवृत होने
वाले कर्मचारी के विभाग में जाकर वि वि का जिम्मेदार अधिकारी दे सकते हैं ऐसी ब्वस्था किये जाने की मांग वि वि से करते हैं l वि वि द्वारा यही ससम्मान बिदाई उसकी सच्ची सेवानिवृत होने का गिफ्ट का परिचायक होगा ala l
सेवा का फल होगा वि वि साल में एक बार साल भर में सेवा निवृत हुये कर्मचारीयों का एक साथ बिदाई समारोह करता है जो उचित नहीं है वि वि साल, श्रीफल, मोमेंटों का खर्चा ना उठाये सीधे चेक और पी पी ओ आर्डर प्रदान करे बिना खर्च के बिना कोई समारोह किये l
प्रदीप मिश्र ने बताया कि बिदाई समारोह का संचालन डा चैत राम रात्रे जी के द्वारा बेहतरीन ढंग से किया गया डा मनोज तिवारी जी के बिदाई समारोह में उनके परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती चित्रलेखा तिवारी , पुत्र नयन और नब्य तिवारी , और और राजेंद्र त्रिपाठी के परिवार से उनके पुत्र उल्लास त्रिपाठी और पुत्री कुमारी स्तुति त्रिपाठी ने बिदाई कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे उपस्थित कर्मचारियों और गोपनीय विभाग के द्वारा तिवारी जी और त्रिपाठी जी को ,शाल ,श्रीफल, बूके और मोमेंटों आदि देकर उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से किये।







Leave a Reply