पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज कर धारदार ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। डंगनिया क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर आरोपी अमन यादव द्वारा प्रार्थी से गाली-गलौज कर धारदार ब्लेड से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोपी द्वारा ब्लेड से हमला कर चोट पहुंचाई गई।

घटना की सूचना पर डीसीपी पश्चिम जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना डी.डी. नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार ऑपरेशन ब्लेड बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी : अमन यादव, पिता गोपाल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पीछे, डंगनिया, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *