पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी साहब पहुंचे रायपुर, आज रात मुस्लिम हॉल में होगा खिताब…

लोक जगत, रायपुर। शेरे हिंदुस्तान, प्रख्यात वक्ता और पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी आज रायपुर पहुंच चुके हैं। उनके आगमन को लेकर शहर के मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

उन्होंने पहले राजधानी के बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाम में परचम कुशाई करते हुए उर्स मुजाहिद ए छत्तीसगढ़ का आगाज किया और हुजूर मुजाहिद छत्तीसगढ़ हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अली फारुकी साहब रहमतुल्ला अलैह के मजार-ए-पाक पर फातिहा व सभी लोगों के लिए दुआ ए खैर की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी का आज रात मुस्लिम हॉल में विशेष खिताब (बयान/संबोधन) होगा। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रायपुर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और लोगों के जुटने की संभावना है।

कार्यक्रम के आयोजक मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मौलाना साहब का यह बयान वर्तमान हालात, आपसी भाईचारे और इस्लामी तालीम पर केंद्रित होगा। सुरक्षा और सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम हॉल और उसके आसपास के परिसरों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *