प्रदेश के विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को आज 33 दिन हो गए नहीं मिला पेंशन, सिनीयर सीटीजनों को बिना दवाई खाये मरने से बचाने के लिए अविलम्ब पेंशन भुगतान करे – प्रदीप मिश्र

लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवम महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि हमारे माननीय प्रदेश मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी, मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री जी आदि से आधे दर्जन से अधिक पत्र पत्रों के अलावा 22 अक्तूबर को भी मंत्रालय में जाकर लगातार निवेदन / आवेदन देकर समय पर सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने के लिए और वर्तमान में आबंटित बजट राशि को बढ़ाते हुए लगभग 2.5 करोड़ रुपये करने के लिए संघ लगातार आवेदन , निवेदन करते आ रहा है ताकि समय पर सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों/ सेवानिवृत कर्मचारियों की भाँति माह के अंतिम कार्य दिवस को वेतन/ पेंशन का भुगतान किये जाने का नियम / प्रावधान है उसके तहत ही भुगतान किया जाता है उसी नियम / प्रावधान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन का भुगतान किया जाए l

ज्ञातब्य हो कि 19 जनवरी 2026 को उच्च शिक्षा सचिव माननीय भारतीदासन जी ने आदेश जारी कर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष स्वम उपस्थित होकर सभी वर्ग के कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए आदेश जारी करने की पुष्टि / आदेश की कॉपी न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए शीघ्र पेंशन देने की जानकारी / आश्वासन माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर माननीय न्यायालय को बताये थे l
छ ग शासन ने अपने ही आदेश का आज नौ माह से अधिक हो गये है अपने ही आदेश का पालन ही नहीं किया और ना ही आज तक सातवे वेतनमान के आधार पर सभी सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को पेंशन दे रहा है,,,, l
विदित हो कि 01/01/2016 से सातवाँ वेतनमान पूरे देश में लागू हुआ है आज 10 वर्ष 10 माह हो रहे हैं सातवे वेतनमान के आधार पर सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को पेंशन देने से छ ग सरकार क्यो वंचित किया है समझ से परे है l
मोदी जी ने ” भारत सेवा संकल्प यात्रा ” पर वाराणसी जाने वाले दल के साथ संवाद किये जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा काम खुद बोले सेवा का संदेश सेवा करके देना है , चाहे कितनी भी बड़ी सत्ता मिल और अधिकार मिल जाये हमारा रास्ता हमेशा सेवा का ही होना चाहिए हम ” सेवा परमो धरमः ” की भावना को लेकर आगे बढ़े l मोदी जी की इस भावना का पूरा भारत और ” छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण संघ ” तहे दिल से स्वागत करता है l
संघ के अध्यक्ष मिश्र जी एवं पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर नेता द्व्य ने शासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 17 सितम्बर को जन्मदिन और उनके सेवा काल के, 25 वर्ष पूर्ण हो गये हैं मोदी जी की गारंटी की गारंटी का मान सम्मान करते हुए मुख्य मंत्री , मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री आदि के संज्ञान में यह तथ्य लाना चाहता है कि रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बहुत से सेवानिवृतयों ने भाजपा की सदश्यता ग्रहण करते हुये अपने पूरे परिवार के साथ भाजपा सरकार के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाते हुये चौथे स्तम्भ के रूप में खड़ा है और लोक सभा, विधान सभा, नगर निगम और पंचायतों के चुनावों में
सेवानिवृति उपरांत भाजपा का परचम लगातार फहरा रहे हैं, ऐसे में विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को समय पर पेंशन नहीं मिलने से पेंशनर्स कर्ज लेकर अपनी दवाई आदि लेता है विलम्ब से पेंशन मिलने पर अपनी ली हुई कर्ज की राशि को अपने किये हुवे वादे के अनुरूप साहूकार को समय पर राशि नहीं लौटा पाता तब साहूकार भी कर्ज देने से इंकार कर देता है ऐसी विषम परिस्थिति को देखते हुए संघ निवेदन करता हैं कि सीनियर सिटीजन कर्मचारियों को आज 33 दिन हो गये पेंशन नहीं मिला है उनका आशिर्वाद लेते हुए सितम्बर माह का पेंशन भुगतान सातवें वेतनमान के अनुसार अविलम्ब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *