भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

लोक जगत, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है, सरकार का नियंत्रण प्रशासनिक अधिकारियों पर नहीं है। अधिकारी नियम कानून को ठेंगा दिखाकर मनमानी कर रहे है। मानपुर मोहला के एसपी का पुत्र विजयादशमी के दिन सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है। नायाब तहसीलदार सड़क में जन्मदिन का केक काट रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा को बताना चाहिये कि सारे नियम कायदे कानून आम जनता के लिये है। आखिर सरकारी बंदूक से एसपी के पुत्र को फायर करने की छूट किसने दी? सरकार ने अब तक कार्यवाही क्यों नहीं की? क्या सरकारी बंदूक से कोई भी हर्ष फायर कर सकता है? जब आम जनता के लिये खुशियों के मौके पर हर्ष फायरिंग करना प्रतिबंधित है, ऐसे में एसपी के मौजूदगी में उनके पुत्र किस अधिकार से फायरिंग की? सरकार ने जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही की है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के नियंत्रण में प्रशासनिक अधिकारी नहीं है, इसलिए प्रदेश की जनता परेशान है, अपराध बढ़े हुए है। छोटे-छोटे कामों के लिए जनता को विभागों के चक्कर लगाने पड़ते है। ये सब कमजोर सरकार के होने के कारण हो रहा है। कांग्रेस मांग करती है मानपूर मोहला की घटना की जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। सरकार यह सुनिश्चित करे नियम कायदे कानून सबके लिये बराबर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *