भारी बारिश मै निकली बाइक रैली सर्व समाज प्रमुख दिखाएं झण्डी हुसैनी सेना की बाइक रैली सम्पन्न…

लोक जगत, रायपुर। जश्ने ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का 1501 जन्मदिन ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर RHS हुसैनी सेना की बाइक जुलूस सोमवार 24 अगस्त को दोपहर 5 बजे औलिया चौक बंजारी बाबा दरगाह के सामने से निकला जिसे सर्व समाज प्रमुखों सरदार अमरजीत सिंग छाबड़ा अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, मसीह समाज के राजेश जोन पॉल, ललित मिश्रा सर्व ब्राह्मण समाज, विकाश बजाज के द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी साहब, सरपरस्त नईम अशरफी रिजवी, उपाध्यक्ष कय्यूम अली, रफीक गोठिया, शेख अफसर झंडी दिखा के रवाना करें, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, प्रदेश महामंत्री मो जाकिर, प्रदेश सचिव एहतेशाम हुसैन, शेख हाफिजुद्दीन हफिज ने भी साथ में झंडी दिखा रवाना किये, रायपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान को जुलूस के साथ रवाना किये।

जिला अध्यक्ष मो आमिर ने बताया कि सभी वार्डों से भारी बारिश के बावजूद युवा पहुंचे जो नारे “सरकार की आमद मरहबा ” स्टेडियम ओसीएम चौक, फव्वारा चौक, बैरन बाजार मस्जिद के सामने से होते हुए छोटापारा, बैजनाथपारा एवरग्रीन चौक, नगर घड़ी चौक, राजातालाब पंडरी से मौदहापारा थाना के सामने से होते हुए हंडी वाले बाबा की दरगाह के पास समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *