मारपीट के मामले में आदतन बदमाश बजरंग चौहान गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल…

लोक जगत, रायपुर। थाना मौदहापारा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में बजरंग चौहान पिता विमल चौहान, उम्र 39 वर्ष, निवासी जोरापारा फूलचौक, काली मंदिर के पास, को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी शरीर संबंधी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। घटना के बाद फरार होने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ा। थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 189/26, धारा 296, 119(1), 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *