लोक जगत, रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर में बीते 7 अक्टूबर को टहल रहे व्यक्ति से मोबाइल झपटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी शेख तौहीद (निवासी बैद्यनाथ पारा, कोतवाली) को पकड़ा गया।

मुख्य बिंदु:
0 घटना: अनंत ज्वेलर्स के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने प्रार्थी के हाथ से 80,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया था।
0 बरामदगी: आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त कर लिया गया है।
0 फरार आरोपी: घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।







Leave a Reply