युवक की हत्या के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी अजय सेन निवासी स्वर्ण जयंती चौक, अमलीडीह ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले में शोभा यात्रा के अवसर पर रात्रि करीब 10ः00 बजे सभी लोग स्वर्ण जयंती चौक पहुंचे थे। इस दौरान प्रार्थी का छोटा भाई गौरव सेन भी शामिल था, कि शोर एवं झगड़ा होने की आवाज सुनाई देने पर प्रार्थी ने मौके पर जाकर देखा तो उसका भाई गौरव सेन खून से लथपथ था। प्रार्थी को जानकारी प्राप्त हुई कि एक लड़के के साथ धक्का-मुक्की होने पर लड़के ने पास पड़े किसी धारदार वस्तु से गौरव सेन के जांघ पर वार किया और फरार हो गया। उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान गौरव सेन पिता पुरूषोत्तम निवासी स्वर्ण जयंती चौक अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर की मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 363/26 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को घटना के चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि यात्रा के दौरान हुए तात्कालिक विवाद के कारण उसने पास में पड़े टेंट के उपयोग में आने वाले पेपर कटर को उठाकर गौरव सेन की जांघ के पास वार किया था और मौके से फरार हो गया था।

घटना में प्रयुक्त पेपर कटर जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *