रायपुर: देवेंद्र नगर थाने के पास होम डेकोर शॉप में लगी भीषण आग, मची अफ़रा-तफ़री…

लोक जगत, रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाने के समीप स्थित ‘रोज़बेस होम डेकोर’ (Rosebase Home Decor) दुकान की चौथी मंजिल (Fourth Floor) पर अचानक आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण चौथी मंजिल पर लगे एसी (AC) का कंप्रेसर फटना बताया जा रहा है। कंप्रेसर के धमाके के साथ ही दुकान के ऊपरी हिस्से में आग फैल गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

सभी स्टाफ सुरक्षित…
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकान में मौजूद समस्त स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *