लोक जगत, रायपुर। राजधानी के मध्य जोन में पुलिस ने डीसीपी तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में सार्वजनिक व सुनसान इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान असामाजिक और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 23 लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

वहीं, देवेंद्र नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में उदय मिश्रा (19) और क्रिश ध्रुवंसी (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।







Leave a Reply