लोक जगत, रायपुर। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर रायपुर युवा कांग्रेस के सचिव ताजुल अहमद ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में ताजुल अहमद ने कहा कि सुख, समृद्धि और प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन में नया उत्साह, उमंग और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने भगवान श्री राम और मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, संपन्न और समृद्ध रहे।
युवा कांग्रेस सचिव ने आगे कहा कि दीपों का यह पर्व हमें आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है। समाज के हर वर्ग के जीवन से अंधकार दूर हो और प्रगति का उजाला फैले, यही दीपावली की सच्ची भावना है। उन्होंने युवाओं और आम जनता से अपील की कि वे इस त्यौहार को शांति, सद्भाव और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ मिलकर मनाएं।








Leave a Reply