विवादों में कला मंच का निर्माण: सार्वजनिक स्थल के ऊपर निजी सौर ऊर्जा प्लांट लगाने पर उठे सवाल।
सार्वजानिक हितों की अनदेखी: कला मंच की छत पर निजी सौर ऊर्जा निर्माण से स्थानीय लोगों में रोष।
लोक जगत, राजनांदगांव। जिले के आने वाले छुरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तेलीनबांधा के सरपंच द्वारा स्थित सार्वजनिक कला मंच ( सांस्कृतिक मंच ) के ऊपर एक निजी ( प्राइवेट ) सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण का मामला सामने आया है। सार्वजानिक उपयोग के लिए बने इस मंच के ऊपरी हिस्से पर निजी सोलर पैनल लगाए जाने से स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, छुरिया जनपद पपंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तेलीनबांधा स्थित कला मंच का उपयोग लंबे समय से सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता रहा है। हाल ही में इस मंच के ठीक ऊपर निजी तौर पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने का कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक संपति के ऊपर निजी लाभ के लिए इस तरह का निर्माण करना नियमों के खिलाफ है।
स्थानीय लोगों की आपत्ति और मुख्य मुद्दे…
सार्वजानिक स्थान का निजीकरण: निवासियों का कहना है कि यह मंच जनता के पैसे और सार्वजनिक उपयोग के लिए बना था, जिस पर किसी निजी व्यक्ति या संस्था का अधिकार नहीं हो सकता।
सुरक्षा और रखरखाव का संकट : मंच के ऊपर भारी सोलर स्ट्रक्चर लगने से भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रहा है।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल : लोगों का पूछना है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के सार्वजनिक मंच के ऊपर निजी सौर ऊर्जा निर्माण कैसे शुरू हो गया, और यदि अनुमति दी गई है तो किस आधार पर दी गई है।
प्रशासन का पक्ष इस पूरे मामले को लेकर जब स्थानीय प्रशासन / जनपद पंचायत अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह निर्माण वैध है या अवैध। फिलहाल, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और सार्वजनिक स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।







Leave a Reply