सिग्नल खंभों एवं जंक्शन में लगे ITMS कैमरा व पावर केबल चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी रोहित चौहान द्वारा थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आजाद चौक क्षेत्र में सिग्नल खंभों एवं जंक्शन में लगे ITMS कैमरा केबल एवं पावर केबल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है l प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 229/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर (01) हरि ओम देवांगन, (02) गीतिका देवांगन एवं (03) राजकुमार रक्सेल से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर *चोरी किए गए ITMS कैमरा एवं पावर केबल* को विधिवत जप्त किया गया।

प्रकरण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण…
1. हरि ओम देवांगन, पिता स्व. कृष्ण कुमार देवांगन, उम्र 20 वर्ष निवासी बजरंग नगर, आजाद चौक, रायपुर।
2. गीतिका देवांगन, पति हरि ओम देवांगन, उम्र 19 वर्ष निवासी बजरंग नगर, आजाद चौक, रायपुर।
3. राजकुमार रक्सेल, पिता स्व. माखन रक्सेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी सुंदरानी वीडियो के पीछे, थाना मौदहापारा, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *