अवैध रूप से गांजा बिक्री की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। घटना का विवरण यह है कि थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बांधपारा क्षेत्र में एक युवक सफेद फूल बांह की कमीज एवं काला लोवर पहने हुए चोरी एवं बैग में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अल्ताफ उर्फ बाबू, पिता अब्दुल हमीद, उम्र 21 वर्ष, निवासी बांधपारा, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर बताया।

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से मिले मादक पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल 13.928 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,08,920/- है।
बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण में बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
रायपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *