धारदार तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार, आम सड़क पर लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था युवक…

रायपुर। दिनांक 14.08.2026 को थाना आमानाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महावीर बाजार चौक के पास एक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर आम सड़क पर लहरा रहा है तथा राहगीरों एवं आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना आमानाका पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदिग्ध युवक को पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम राय, उम्र 22 वर्ष, निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद कर विधिवत जप्त की गई। उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *