लोक जगत, रायपुर। घटना का विवरण यह है कि डीसीपी पश्चिम श्री रॉबिन्सन गुड़िया, एडीसीपी पश्चिम श्री राहुल देव शर्मा एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है |
दिनांक 12.08.2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी के थैले में अवैध शराब रखकर नाला किनारे वाली रोड से होते हुए चंगोराभाठा की ओर पैदल आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संतू यादव को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखे 30 पाव देशी मदिरा बरामद हुए।

पुलिस द्वारा शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।








Leave a Reply