लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि थाना सिविल लाइन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आकाशवाणी कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अपने पास बड़ा धारदार चाकू रखकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 573/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी…
कुश नाग उर्फ सानू, पिता बैकुंठ नाग, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मी टेलीकॉम के पास, गली नंबर 04, कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन, जिला रायपुर।







Leave a Reply