अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्या चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोहकामेटा श्री विनोद पासवान के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किहकाड़ के जयराम पोयाम उर्फ करवो एवं उसका भाई रामू पोयाम अवैध रूप से भरमार बंदूक का निर्माण कर अपने पास रखे हुए हैं।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी कोहकामेटा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम किहकाड़ पहुंचकर संदिग्ध जयराम पोयाम के घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में जयराम पोयाम द्वारा अपने भाई रामू पोयाम के साथ मिलकर अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर विधिवत जब्त की गई। मामले में थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 08/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी जयराम पोयाम उर्फ करवो, पिता सिधराय पोयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी किहकाड़, थाना कोहकामेटा एवं रामू पोयाम, पिता सिधराय पोयाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी किहकाड़, थाना कोहकामेटा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, संग्रहण एवं उपयोग के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *