लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी हसनैन सिद्दिकी एवं असजद खान दोनों दोस्त हैं तथा राजातालाब में रहते हैं। दिनांक 30.08.2026 को लगभग 12ः30 बजे घर के पास पहुंचने पर हसनैन के मोबाइल पर अब्दुल हकीम का फोन आया, जिसने 1,00,000 रूपये की मांग की। इस पर हसनैन द्वारा उसके पूर्व में लिए गए 2,00,000 रूपये वापस करने की बात कहने पर हकीम ने दोनों को देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम के सामने मिलने बुलाया। दोनों के वहां पहुंचने पर हकीम के साथ हुसैन उर्फ बिट्टू, जावेद एवं सोनू भी मौजूद थे। हकीम ने 1,00,000 रूपये देने के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अश्लील गाली-गलौज की। इसके बाद जावेद एवं हुसैन उर्फ बिट्टू ने असजद खान के साथ हाथ-मुक्का एवं धातु के वस्तु से मारपीट की, जबकि सोनू ने भी मारपीट की। इसी दौरान हकीम एवं सोनू ने हसनैन सिद्दिकी के साथ हाथ-मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट कर उसे सड़क पर गिरा दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके साथी सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर प्रकरण में संलिप्त आरोपी अब्दुल हकीम, सौरभ यादव उर्फ सोनू एवं जावेद मेमन को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही है तथा उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी…
01. अब्दुल हकीम पिता अब्दुल रशीद उम्र 28 वर्ष निवासी ताजनगर बल्लू किराना स्टोर के पास, थाना सिविल लाईन जिला रायपुर।
02. सौरभ यादव उर्फ सोनू पिता मनसुख लाल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी फाफाडीह कुम्हारपारा थाना गंज जिला रायपुर।
03. जावेद मेमन पिता स्व. अय्युब मेमन उम्र 22 वर्ष निवासी पारस नगर शिव मंदिर के पास थाना देवेन्द्र नगर जिला रायपुर।







Leave a Reply