लोक जगत, रायपुर। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं झगड़ालू व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू लहराकर आम लोगों में भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही क्षेत्र के 10 आदतन अपराधियों के विरुद्ध बाण्ड ओवर की कार्यवाही तथा 15 झगड़ालू व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
01. चाकूबाजी एवं सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वालों पर कार्रवाई – 02 आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण क्रमांक 01 :
बीएनबी स्कूल के पास, नेवरा में आरोपी धनराज जोशी उर्फ गोलू पिता चन्द्रभान जोशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 14, नेवरा को सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराते-धमकाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 371/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
प्रकरण क्रमांक 02 :
तिल्दा-खरोरा मुख्य मार्ग स्थित तुलसी वेलकम-2 के सामने मेन रोड पर आरोपी चन्द्रहास टंडन पिता राजेन्द्र टंडन, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 14, नेवरा को टीवीएस मोटरसाइकिल पर बैठकर धारदार चाकू लहराते हुए दहशत फैलाने के दौरान पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 372/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
02. आदतन अपराधियों पर कसा शिकंजा – 10 व्यक्तियों का बाण्ड ओवर
क्षेत्र में लगातार अपराध करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 10 आदतन अपराधियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध धारा 129 BNSS (110 crpc) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
सभी अनावेदकों को माननीय एसडीएम न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया, जहां उनके विरुद्ध नियमानुसार बाण्ड ओवर की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही विवरण:
धारा 129 BNSS – 10 प्रकरण / 10 व्यक्ति।
03. झगड़ालू व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – 15 व्यक्ति।
क्षेत्र में विवाद, मारपीट एवं झगड़े की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 15 झगड़ालू व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया।
इन सभी के विरुद्ध धारा 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही विवरण:
धारा 126, 135(3) BNSS – 10 प्रकरण / 15 व्यक्ति
तिल्दा-नेवरा पुलिस का स्पष्ट संदेश…
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों, चाकूबाजों एवं झगड़ालू व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखते हुए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, आम लोगों में भय उत्पन्न करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं विवाद की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।







Leave a Reply