लोक जगत, रायपुर। राजधानी के गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काजल हिंदुस्तानी द्वारा इस्लाम धर्म एवं मुस्लिम महिलाओं के परिधान को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में हुसैनी सेना ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हुसैनी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी धर्म, समुदाय अथवा महिलाओं के सम्मान से जुड़े विषयों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान सतनामी समाज, क्रिश्चियन समाज, सिख समाज, हिन्दू समाज एवं भारतीय बौद्ध महासभा, रायपुर सहित विभिन्न सामाजिक समुदायों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने हुसैनी सेना के ज्ञापन एवं कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।

प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, प्रदेश सचिव शैलेश बड़गे, जिला अध्यक्ष विजय गाजघाटे, कार्यकारिणी सदस्य अविनाश धूल, कार्यकारिणी सदस्य अरुणा राव, मीडिया प्रभारी अक्षय डहट एवं युवा प्रकोष्ठ के महासचिव अरुण बागड़े सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हुसैनी सेना ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर दोष पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।








Leave a Reply