कल गांधी जयंती पर रायपुर में बंद रहेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश…

लोक जगत, रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कल, 2 अक्टूबर को रायपुर जिले की सभी मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। जनभावनाओं और शासकीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा इस संबंध में आबकारी विभाग को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, 2 अक्टूबर को ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) घोषित किया गया है। इस दौरान रायपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी देसी व विदेशी शराब दुकानें, एफ.एल.-3/4 बार, रेस्टोरेंट और क्लबों में शराब की बिक्री व परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों या अवैध रूप से मदिरा का संग्रहण व विक्रय करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी वृत्त अधिकारियों और आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ा निरीक्षण रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *