गुमशुदगी की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक का शव बरामद…

लोक जगत, रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्र में एक युवक के लापता होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। प्रार्थिया द्वारा सूचना दी गई कि उसका पुत्र निरंजन पाल दिनांक 10 नवंबर को रात्रि लगभग 8:30 बजे से घर से लापता है। सूचना पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए acp राजेन्द्र नगर , श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में मुजगहन पुलिस,accu के asi बारीक और उनकी टीम, तेलीबांधा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए तत्काल पतासाजी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में प्राप्त महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर राजा नायडू से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने मामले की परतें खोलते हुए विनोद दांडेकर की संलिप्तता का पता लगाया।

पूछताछ में सामने आया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व अपने पुत्र राजा दांडेकर की हत्या में निरंजन पाल के शामिल होने के संदेह के चलते विनोद दांडेकर उससे पुरानी रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते विनोद दांडेकर ने राजा नायडू के साथ मिलकर निरंजन पाल को कमल विहार सेक्टर-13 बुलाया, जहां दोनों ने उसे शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य एवं पहचान छिपाने के उद्देश्य से मृतक के कपड़े जलाकर शव को गटर में फेंक दिया तथा उसकी एक्टिवा को नदी के पास छिपा दिया।

Accu , मुजगहन,और तेलीबांधा थानों की टीम द्वारा समन्वय बनाकर त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों राजा नायडू एवं विनोद दांडेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक निरंजन पाल का शव बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना से संबंधित जले हुए कपड़े एवं मृतक की एक्टिवा भी बरामद की गई है। विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर भी जप्त किया गया,acp सिविल लाइन और तेलीबांधा ti द्वारा बारीकी से पुनः पूछताछ की जाकर अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए गये
और प्रारंभिक विवेचना पूर्ण कर आरोपियों को रिमांड में भेजा जाकर जेल दाखिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी राजा नायडू थाना तेलीबांधा का गुंडा-बदमाश है।जिसके विरुद्ध 12 मामले दर्ज है,और जिला बदर प्रकरण विचाराधीन है।मृतक एवं उसके पिता विनोद दांडेकर के खिलाफ भी पूर्व में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था जो न्यायालय में विचाराधीन है ।

तेलीबांधा पुलिस Accu और मुजगहन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सतत पतासाजी एवं प्रभावी विवेचना के परिणामस्वरूप गुमशुदगी के प्रकरण में हत्या का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा मृतक का शव एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *