जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश…

सूरजपुर। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के समक्ष अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 45 आवेदन प्रस्तुत किए। आवेदनों में राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, विद्युत, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।

जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *