तूफान अकवान से बेमौसम बारिश का खतरा: धान बचाने और फसल बीमा का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी…

लोक जगत, रायपुर। चक्रवाती तूफान अकवान के असर से बेमेतरा जिले में बेमौसम बारिश और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल को भीगने और नमी से बचाने के लिए तिरपाल या पॉलिथीन से ढकें तथा जल निकासी की व्यवस्था करें। कटाई के बाद खेतों में रखे धान (करपा) को कटाई के 14 दिन तक बीमा सुरक्षा मिलती है, वहीं खड़ी फसल में जलभराव से नुकसान का आकलन फसल कटाई प्रयोग के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा।

फसल को नुकसान होने पर किसानों को 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज करानी होगी। समय पर शिकायत मिलने के बाद बीमा कंपनी 10 दिनों के भीतर सर्वेक्षण करेगी। किसानों को शिकायत दर्ज कराते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर, गांव-तहसील-जिला, खसरा नंबर, फसल व पॉलिसी नंबर, नुकसान की तारीख व विवरण तैयार रखना चाहिए और शिकायत की संदर्भ संख्या सुरक्षित रखनी चाहिए। इसके अलावा पटवारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को सूचित करने के साथ फसल के नुकसान के स्पष्ट फोटो और वीडियो भी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *