लोक जगत, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना टिकरापारा पुलिस ने 03 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

1. अपराध क्रमांक 963/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट।
बस स्टैंड भाठागांव सुलभ के पास मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी अरशद खान पिता अय्युब खान उम्र 25 वर्ष साकिन चिश्तिया नगर चर्च के पीछे थाना टिकरापारा जिला रायपुर को पकड़ा गया। आरोपी के नीले रंग के पिट्ठू बैग से 2.067 किलोग्राम गांजा कीमती 1,03,350/- रूपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 27.10.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
2. अपराध क्रमांक 965/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट।
बस स्टैंड भाठागांव पानी टंकी के पास मुखबिर सूचना पर आरोपी अकबर खान पिता राज मोहम्मद खान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 पानी टंकी के पास थाना बलौदाबाजार, हाल पता संजय नगर रजा अपार्टमेंट के सामने थाना टिकरापारा जिला रायपुर को पकड़ा गया। आरोपी के काले व लाल रंग के पिट्ठू बैग से 2.00 किलोग्राम गांजा कीमती 1,00,000/- रूपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 28.10.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
3. अपराध क्रमांक 966/2026 धारा 22(बी) NDPS एक्ट।
हसन कॉलोनी के पीछे सरजू बांधा तालाब के पास कार्रवाई में 01 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी पर उसके कब्जे से 13 स्ट्रीप कुल 130 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrosun 10 बरामद हुई। बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिनांक 28.10.2026 तक बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
कुल जप्त मशरूका – 4.067 किलोग्राम गांजा कीमती 2,03,350/- रूपये एवं 130 नग नशीली टेबलेट।
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








Leave a Reply