दुर्ग में 12 दिसंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू, पुराने मामलों के निपटारे पर जोर…

लोक जगत, दुर्ग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा 12 दिसंबर को प्रस्तावित इस साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसका उद्देश्य लोगों को कम समय और बिना खर्च के आपसी समझौते से न्याय दिलाना है।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के. विनोद कुजूर के निर्देशन में लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम चल रहा है।

0 प्रकरणों का चयन और प्री-सिटिंग: समझौते योग्य मामलों की पहचान कर प्री-सिटिंग शुरू की जा रही है, ताकि पक्षकारों के बीच सहमति बनाकर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान किया जा सके।
0 न्यायाधीशों की बैठक: लोक अदालत के साथ-साथ ‘मध्यस्थता 3.0’ अभियान को लेकर न्यायाधीशों की बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों और 10 साल से अधिक पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए गए।
0 विभागों से समन्वय और अपील: प्राधिकरण विभिन्न विभागों के साथ मिलकर मामलों की सूची तैयार कर रहा है। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे समझौते योग्य मामलों के निपटारे के लिए न्यायालय या प्राधिकरण से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *