
लोक जगत, कांकेर। जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर एवं आत्मनिभर बनाने, रोजगार, स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों में सुरक्षा गार्ड कोर्स और नर्सिंग कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण के लिए लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में 25 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।








Leave a Reply