लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 307/2026, धारा 140(3), 143(4), 318(4), 61 बीएनएस के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में जिसमे पहले 6 गिरफ्तारी हो चुकी थी उसमे संलिप्त एक अन्य आरोपी जितेन्द्र खेतान को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण की विवेचना एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपी कृतिका साहू सहित अन्य महिला आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी कृतिका साहू द्वारा एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र खेतान को बेचा गया था। प्राप्त तथ्यों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जितेन्द्र खेतान की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी जितेन्द्र खेतान से उक्त नवजात बच्ची के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस द्वारा बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर विधिवत दस्तयाब किया गया तथा बच्ची की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करते हुए उसे मातृछाया में रखा गया है।
विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी जितेन्द्र खेतान द्वारा अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री किए जाने तथा इस अवैध गतिविधि को आरोपी गीतिका नाग एवं कृतिका साहू के माध्यम से अंजाम दिए जाने संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस द्वारा इन तथ्यों के आधार पर अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री, आरोपियों के आपसी संपर्क एवं पूरे नेटवर्क की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
जितेन्द्र खेतान पिता सज्जन खेतान, उम्र 36 वर्ष, निवासी आशियाना अपार्टमेंट, थाना कबीर नगर, रायपुर।







Leave a Reply