
- No tags
रायपुर। दुष्कर्म का आरोपी भास्कर जना एवं पीड़िता का पति दोनों मूलरूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं जो ग्राम कोलर में एक ही मकान में अगल बगल के ब्लॉक में अपने पत्नियों के साथ किराए में रहते हैं और कोलर में ही स्थित आकृति बिस्किट फैक्ट्री में काम करते हैं। आरोपी अपने पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखता था।दिनांक 18/06/2026 को आरोपी, उसकी पत्नी एवं पीड़िता के पति के साथ बिस्किट फैक्ट्री में नियमित की तरह काम करने गया। दोपहर में मौक़ा देख कर फैक्ट्री से निकलकर घर आ गया। घर में पीड़िता अकेली है, इसकी जानकारी आरोपी को पहले से थी। प्रार्थिया के घर आकर प्रार्थिया को मैं तुमसे प्यार करता हूँ कहकर घर में प्रवेश किया और कमरे का दरवाज़ा बंद कर चाकू दिखाकर डरा-धमकाकर प्रार्थिया की इच्छा के विरुद्ध लगभग 02 घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने प्रार्थिया का फोटो और वीडियो भी बना लिया। भास्कर जना ने प्रार्थिया को धमकी दी कि यदि उसने यह बात अपने पति को बताई तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा। प्रार्थिया ने बाद में किसी तरह बाहर निकल कर फोनकर घटना की जानकारी अपने पति को देने पर, पति आरोपी की पत्नी और मकान मालकिन तीनो बिस्किट फैक्ट्री से घर आए और भास्कर जना से ऐसा करने का कारण पूछा, इस पर भास्कर जना आक्रोशित होकर चाकू लेकर प्रार्थिया के पति और मकान मालकिन को मारने दौड़ा। मकान मालकिन ने पास पड़े डंडे से भास्कर जना के सर पर वार किया और उसे आसपास वालों की मदद से पकड़कर इसकी सूचना अभनपुर पुलिस को दी । सूचना पर थाना अभनपुर पुलिस तत्काल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार कराया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी भास्कर जना के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 199/26 धारा 64, 351(2), 333 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया, उसके पति एवं मकान मालकिन से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी भास्कर जना को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी – भास्कर जना पिता परमेश्वर जना 23 वर्ष निवासी ग्राम पितामाहुल थाना सुबलाया जिला सोनापुर उड़ीसा हाल ग्राम कोलार न्यू शंति नगर अभनपुर रायपुर।






Leave a Reply