पुलिस को चकमा देकर भागने वाला संदिग्ध आरोपी मुशर्फ कादरी गिरफ्तार, MDMA ड्रग्स भी बरामद, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखकर ग्राहक तलाशने की सूचना पर थाना मौदहापारा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने रजबंधा मैदान के पास संदिग्ध को पकड़ा था। मौके पर पूछताछ एवं तलाशी की कार्यवाही के दौरान वह अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। संयुक्त टीम ने उसकी तलाश की और भागने के तीन घंटे के भीतर काला मैदान के पास घेराबंदी कर उसे पुनः अभिरक्षा में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी मुशर्फ कादरी, पिता मुख्तार खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौदहापारा की निशानदेही पर समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के पास एक पेड़ के नीचे छिपाए गए पर्स से चार पैकेट में सफेद नशीला पाउडर बरामद किया गया। पैकेट सहित कुल वजन 4.93 ग्राम है। आरोपी के बताए मुताबिक पाउडर नुमा ड्रग्स के MDMA होने के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत ₹28,000 है। आरोपी की तलाशी के दौरान नकद, एक एटीएम कार्ड, एक मोबाइल और एक डियो स्कूटी भी जब्त की गई है।

आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मौदहापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पूछताछ में नशीले पदार्थ की आपूर्ति के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *