प्रेरणादायक पहल: Anant hi-Tech Education ने दिया आर्थिक रूप से कमजोर छात्र को Urja Noor Scholarship का तोहफा…

लोक जगत, रायपुर/सूरजपुर। Anant hi-Tech Education ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील के ग्राम सोनपुर निवासी विनय कुमार प्रजापति को Anant Hi-Tech Education, खैराडीह द्वारा निःशुल्क http://B.Tech की शिक्षा का अवसर दिया गया है।

आपको बताते चलें कक्षा 12वीं के छात्र विनय का चयन गुजरात के Urja Noor Scholarship Program 2026 के तहत हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले विनय की लगन को देखते हुए संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुखनंदन सिंह नेति
Director Dr. Sukhnandan Singh Neti ने उन्हें B.Tech in Electrical Engineering (Sustainable Energy) में प्रवेश दिलाने का निर्णय लिया। इस स्कॉलरशिप के तहत विनय की ट्यूशन फीस, हॉस्टल, भोजन और अन्य सभी शैक्षणिक खर्चे  संस्थान द्वारा वहन किए जाएंगे। अब विनय गुजरात के सूरत में जाकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे।

वही संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुखनंदन सिंह नेति (Director Dr. Sukhnandan Singh Neti) ने लोक जगत (Lokjagat News) को बताया
हमारा लक्ष्य शहरी / ग्रामीण और जरूरतमंद प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। विनय जैसे छात्र देश का भविष्य हैं।ग्राम सोनपुर में इस खबर से खुशी की लहर है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने Anant Hi-Tech Education की इस पहल की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *