महतारी वंदन में छूटी महिलाओं का पंजीयन शुरू किया जाये – कांग्रेस

लोक जगत, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार ने घोषणा किया था महतारी वंदन पोर्टल में नये सिरे से आवेदन मंगवाया जायेगा। लेकिन अभी तक महतारी वंदन पोर्टल में पंजीयन शुरू नही हुआ है ढ़ाई साल में जिन महिलाओं की शादी हुई है वह अभी तक पंजीयन से वंचित है। तथा बड़ी संख्या में महिलाओं का योजना की शुरूआत में पंजीयन नही हो पाया था। योजना शुरू होने के बाद पोर्टल में पंजीयन नही हुआ। अभी तक बड़ी संख्या में महिलाये महतारी वंदन के लाभ से वंचित है। सराकर तुरंत सभी महिलाओं का आनलाईन, आफलाईन आवेदन स्वीकार करे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि महतारी वंदन का पोर्टल तो सरकार को नैतिक रूप से बंद ही नही करना था। फिर से पोर्टल को चालू कर रहे है, तो अब की बार हर महिलाओ को इसमें आवेदन करने की छूट देना चाहिये। हर विवाहित महिला को महतारी वंदन का लाभ मिलना चाहिये। सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स की, ये जो बंदिशें लगायी गयी थी, उसको हटाया जाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा का वादा था कि सभी प्रत्येक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन जैसे ही सरकार बनती है वैसे ही विभिन्न तरह के नियम कानून ले आते हैं। प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ महिलाएं विवाहित होंगी, उसमें से करीबन 1 करोड़ महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना था। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में सरकार दावा करती थी कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन लगातार ई केवाईसी के नाम पर महिलाओं के नाम काटने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन पिछले 2 साल में एक बार भी पात्र महिलाओं से महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने के लिए आवेदन नहीं मंगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठ के पुलिंदों से बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *