भाई-बहन के रिश्ते में रह रहे युवक और युवती ने रचाई शादी, बना चर्चा का विषय…

लोक जगत, करछना (प्रयागराज)। तहसील क्षेत्र के तेदुआवन गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव में लंबे समय से भाई-बहन के सामाजिक रिश्ते के तहत साथ रह रहे एक युवक और युवती ने आपस में शादी रचा ली है। इस विवाह की खबर सामने आते ही पूरे गांव में खलबली मच गई है और यह मामला क्षेत्र में कौतूहल व चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से बातचीत थी और सामाजिक रूप से गांव के लोग उन्हें भाई-बहन के रिश्ते के नजरिए से देखते थे। हालांकि, बीते दिनों दोनों ने एक-दूसरे को पसंद करने की बात स्वीकार करते हुए अचानक शादी करने का फैसला कर लिया।
शादी की रस्म संपन्न होने के बाद जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई, लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस रिश्ते को गांव में भाई-बहन की मर्यादा दी गई थी, उसका इस तरह शादी में बदलना सामाजिक परंपराओं के विपरीत है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि दोनों बालिग हैं और अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
फिलहाल, इस अनोखी शादी को लेकर गांव में पंचायत और चौराहे पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *