मछली पालन से संवरी किसान नीलकंठ नाग की राह, सालाना 20 क्विंटल तक उत्पादन…

लोक जगत, नारायणपुर/रायपुर। नारायणपुर जिले के बेलगांव निवासी किसान नीलकंठ नाग ने धान की खेती के साथ मछली पालन अपनाकर अपनी आय का दायरा बढ़ाया है। मावा मीन मिशन और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की मदद से वे अब सालाना करीब 10 से 20 क्विंटल मछली का उत्पादन कर रहे हैं।

नीलकंठ नाग का कहना है कि पहले उनका परिवार केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर था, लेकिन सरकारी योजनाओं से मिले सहारे ने उन्हें नया रास्ता दिखाया। अतिरिक्त कमाई से घर की आर्थिक स्थिति सुधरी है और वे आगे इस काम को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

मावा मीन अभियान और मत्स्य संपदा योजना के जरिए ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के पशुपालकों व मत्स्य किसानों को तकनीकी सलाह, बीमा सुरक्षा और आजीविका का संबल मिल रहा है। बेलगांव के नीलकंठ की यह पहल आसपास के अन्य किसानों के लिए भी आय बढ़ाने का एक व्यावहारिक उदाहरण बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *