गरियाबंद। प्रधानमंत्री आवास के सामने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व मे शांतिपूर्ण घेराव कर रहे कांग्रेस एवं अन्य दलो के सांसद के साथ -साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेताओ के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा धक्कामुक्की घसिटने जैसे कृत्य से पूरे देश के कांग्रेसियो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

आज गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जंगी रैली निकाली गई और नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड मैनपुर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे पुतला दहन के दौरान झुमाझटकी की नौबत देखने को मिली लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चलाकी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र के पुतला को आग के हवाले कर दिया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा पेपर लीक के खिलाफ छात्रो की आवाज उठा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओ की गिरफ्तारी मोदी सरकार के डर को दिखाता है। मोदी सरकार पेपर लीक के दोषियो के खिलाफ कार्यवाही नही कर रही है उपर से विपक्ष के नेताओ छात्रो युवाओ को प्रताड़ित करने पर तुली है राहुल गांधी देश के युवाओ की आवाज बन गये है तत्काल केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तिफा लेना चाहिए और बच्चो की मांगो को पूरा करन चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार हर मामले मे फैल हो चुकी है देश की जनता अब इस सरकार को समझ चुकी है देश के पढ़े लिखे युवा छात्राओ के कपड़े फाड़े जा रहे है बच्चो को मारा जा रहा है इतना बर्बरता और तानाशाह सरकार पहली बार देश मे देखने को मिला है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा परीक्षा मे हुई अनियमितता विफलताओ को लेकर चर्चा किया जाना चाहिए भाजपा सरकार लाखो छात्रो के भविष्य को खतरे मे डाल दिया है और शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले लोगो के खिलाफ एफआईआर सभी अपराधिक मामलो को तुरंत वापस लेना चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव ने कहा भाजपा सरकार से अब देश की जनता त्रस्त हो चुकी है युवा, छात्र, किसान, महिला, मजदुर, आदिवासी दलिल सभी वर्गो के लोग त्रस्त हो चुके है इस सरकार के खिलाफ पूरे देश मे आक्रोश देखने को मिल रहा है जा आने वाले दिनो मे बड़े बदलाव के रूप मे सामने आयेगा। धरना प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, नेहाल नेताम, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, टीकम सिंह कपिल, पारेश्वर नेगी, तनवीर राजपूत, खेलन साहू, लिकेश यादव, डोमार साहू, इम्तियाज मेमन, पवन जगत, रामभरोसा नेताम, पारेश्वर नेताम, रेवन दीवान, घनश्याम यादव, इमरान रजा, मोहित ध्रुव, विरेन्द्र राजपूत, सेवन दीवान, समीर खान, लोकनाथ साहू, टिकेन्द्र नेताम, भिलेश ध्रुवा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।








Leave a Reply