,

रास्ता रोककर आंख में मिर्च पाउडर झोंक लूटपाट की कोशिश करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, शराब के लिए पैसों की कर रहे थे मांग

बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने राहगीरों को रोककर आंख में मिर्च पाउडर झोंकने, शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने तथा मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम सेमरी निवासी संतोष यादव ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पड़ोसी अक्षय प्रेमी के साथ ग्राम पौंसरा धान का बीज लेने गया था। दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरा बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे चेतन ध्रुव और उसके दो साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।आरोप है कि बदमाशों ने पहले अक्षय प्रेमी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, फिर अश्लील गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब दोनों ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने अक्षय प्रेमी के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।प्रार्थी की शिकायत पर थाना रतनपुर में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—चेतन ध्रुव (20 वर्ष), पिता विनोद ध्रुव, निवासी सेमरा (भरारी), थाना रतनपुर।जागेश्वर प्रसाद साहू (32 वर्ष), पिता लेढ़वाराम साहू, निवासी सेमरा (भरारी), थाना रतनपुर।आकाश साहू (24 वर्ष), पिता शत्रुहन साहू, निवासी सेमरा (भरारी), थाना रतनपुर।पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत तथा आरक्षक पवन ठाकुर और धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में राहगीरों को डराने-धमकाने, मारपीट करने और अवैध रूप से वसूली करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories