रायपुर: तेलघानी नाका ओवरब्रिज के पास हेरोइन के साथ आदतन तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ लाख से ज्यादा का माल जब्त…

लोक जगत, रायपुर। रायपुर पुलिस की एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

जब्ती और कार्रवाई:
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर राव (निवासी जिला दुर्ग) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने:
0 25.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) (कीमत करीब ₹1,51,620)
0 एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और एक मोबाइल फोन
कुल मिलाकर ₹1,61,920 की सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना गंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड:
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शेखर राव पहले भी नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है और इसी साल फरवरी में दुर्ग जिले के थाना वैशाली नगर क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
नेटवर्क की तलाश जारी:
पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी को यह हेरोइन सप्लाई कहां से मिलती थी और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *