रायपुर: बाइक ठीक से चलाने की नसीहत देने पर युवक पर चाकू से हमला, इलाके में दहशत…

लोक जगत, रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित चौरसिया कॉलोनी (मानसपुरम रोड) में मामूली सी बात पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने शेख अयाज नाम के युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।

यह है पूरा मामला:
0 विवाद की वजह: पीड़ित युवक ने आरोपियों को ढंग से बाइक चलाने की नसीहत दी थी, जिससे नाराज होकर बदमाशों ने विवाद शुरू कर दिया और उस पर हमला कर दिया।
0 हमले के बाद फरार: हमले में युवक की कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
0 सुरक्षा पर सवाल: स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी इलाके में महज दो दिन पहले भी चाकूबाजी की एक अन्य वारदात हुई थी, जिसके आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *