लोक जगत, रायपुर। राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीन मार्केट के पास सरेआम जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वायरल वीडियो का रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (मध्य जोन) ने कड़ा संज्ञान लिया और तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच करने के बाद इसमें शामिल सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा है।

इन आरोपियों की हुई पहचान और गिरफ्तारी…
पुलिस की जांच में वीडियो की तस्दीक होने के बाद निम्नलिखित छह आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है:
0 मनोज लालवानी (निवासी- ललिता चौक, बढ़ईपारा, मौदहापारा)
0 प्रदीप चौहान (निवासी- फूल चौक, मौदहापारा)
0 चंदू यादव (निवासी- अश्वनी नगर, पुरानी बस्ती)
0 रजत बावनकर (निवासी- फूल चौक, गोलबाजार)
0 जयंत साहू (निवासी- फूल चौक, गोलबाजार)
0 मोहसिन खान (निवासी- कमासी पारा, गोलबाजार)
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भेजा गया केंद्रीय जेल…
शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने इन सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 और 126 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
इसके पश्चात, सभी आरोपियों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेश के बाद सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रायपुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन की दो टूक चेतावनी
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या असामाजिक कृत्यों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।







Leave a Reply