‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के तहत ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ: वैध मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर…

लोक जगत, कवर्धा। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. अकबर की उपस्थिति में ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करना और किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित होने से बचाना है।

इस अवसर पर कवर्धा विधानसभा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर (SIR) के तहत मतदाता सूची से हटाए गए वैध मतदाताओं के नामों के पुनः पंजीयन की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई, ताकि छूटे हुए या हटाए गए पात्र मतदाताओं तक समय रहते पहुंचकर उनके नाम जुड़वाए जा सकें।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की निगरानी करने और आमजन को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *