नई दिल्ली। संसद में सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की अनुपस्थिति पर जम कर सवाल उठाए। जबकि सरकार की ओर से संबंधित मंत्री और अधिकारी चर्चा का जवाब दे रहे थे। संसद में चर्चा और मंत्रियों की स्थिति लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर दोपहर बाद चर्चा शुरू हुई। पेपर लीक और व्यवस्था से जुड़े इस बिल को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेश किया और विपक्ष के सवालों का सामना किया।विपक्ष के नेताओं ने सदन में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मौजूद न होने का मुद्दा उठाया।

सत्ता पक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग के मंत्री सदन में मौजूद हैं और चर्चा तथा बिल से जुड़े विषयों का उत्तर दे रहे हैं। इस बीच गहमा गहमी बनी रही और विपक्ष ने पूछा कौन है जिन्हों ने जंतर मंतर पर बच्चों पर लाठियां चलने का आदेश दिया?








Leave a Reply