किसानों के बाड़े से 100 किलों गोबर पार

Posted by

 कोरिया : छत्तीसगढ़ सरकार जब से दो रुपए किलों में गोबर खरीदना शुरू की है तब से गोबर की तरफ लोगों का ध्यान रह बट गया है। हाल ही में गोबर में मिलावट की खबर के बाद अब इसकी चोरी का भी मामला सामने आया है। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ विकासखण्ड के ग्राम रोझी में दो किसानों के बाड़े से करीब 100 किलों गोबर चोरी हो गए । किसान गोपालक लल्लाराम और सेमलाल ने गोठान समिति को सूचना देने के बाद पुलिस में भी रपट लिखाई है। उन्होंने बताया कि जो गाय वे पाल रखे है उसका गोबर अपने – अपने बाड़े में रखे थे, जहाँ से रात के अंधेरे में चोर चोरी कर ले गए। सुबह उनकी पत्नी बाड़े में गई तब इस चोरी का पता चला । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *